सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने निकाला मशाल जुलूस

Published at :02 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने निकाला मशाल जुलूस

पूसा. प्रखंड सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ ने मानस मंदिर चौक से अस्पताल चौक तक मशाल जुलूस निकाला. इसमें सरकार के द्वारा सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलने से वे आक्रोशित थे. नेतृत्व प्रखंड सचिवच राजीव राय ने किया. चंदन कुमार, मनोज कुमार, रत्नेश कुमार, अजय कु मार पांडेय थे. वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय में […]

विज्ञापन

पूसा. प्रखंड सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ ने मानस मंदिर चौक से अस्पताल चौक तक मशाल जुलूस निकाला. इसमें सरकार के द्वारा सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलने से वे आक्रोशित थे. नेतृत्व प्रखंड सचिवच राजीव राय ने किया. चंदन कुमार, मनोज कुमार, रत्नेश कुमार, अजय कु मार पांडेय थे. वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय में गुरु वार को मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला गया. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. इन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सरकार द्वारा सांख्यिकी स्वयंसेवक की समस्या के लिए गठित समिति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भंग किये पर रोष प्रकट किया गया. साथ ही नयी नियमावली में सुधार कर इसे तृतीय श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में नयी कमेटी गठन करने की भी मांग की. मौके पर उपसचिव राजेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार, शशिभूषण, कुमार रितेश, दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, अनिल कुमार, जियाउद्दीन, पुष्प रंजन, विभाकर कुमार, अहमद हुसैन, यासिर हुसैन आदि ने संबोधित किया. बिथान : सांख्यिकी स्वयं सेवक बच्ची साह के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में मशाल जुलूस निकाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन