सांसद का हुआ नागरिक अभिनंदन

कल्याणपुर. प्रखंड के मालीनगर उच्चविद्यालय प्रांगण में स्थानिय सांसद रामचंद्र पासवान का गुरुवार को नागरिक अभिनंदन किया गया़ मौके पर मालीनगर के मुखिया ने सांसद को सम्मानित करते हुए लोगों की समस्या से रुबरु कराया़ सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शर्मा ने की. वहीं सभा का संचालन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया़ […]
कल्याणपुर. प्रखंड के मालीनगर उच्चविद्यालय प्रांगण में स्थानिय सांसद रामचंद्र पासवान का गुरुवार को नागरिक अभिनंदन किया गया़ मौके पर मालीनगर के मुखिया ने सांसद को सम्मानित करते हुए लोगों की समस्या से रुबरु कराया़ सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शर्मा ने की. वहीं सभा का संचालन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया़ मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद को समस्याओं के बारे में अवगत कराया. जिसमें बेमौसम बारिश एवं सैनिक कीट से बरबाद फसल के मुआवजा की मांग की. साथ ही साथ इस प्रकार के कीट पर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिकों के द्वारा अविलंब कोई हल निकाले जाने की मांग की़ वहीं लोगों ने कल्याणपुर एवं पूसा के दर्जनों ट्रांसफॉर्मर को भी अविलंब बदलने की मांग रखी. इस पर सांसद द्वारा दायरे के भीतर समस्याओं को अविलंब दूर करने का भरोसा दिलाया़ मौके पर लोजपा नेता नीलम सिन्हा, राजीव कुमार ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, कामोद यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










