ग्रामीण चिकित्सकों ने की मासिक बैठक

Published at :02 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सकों ने की मासिक बैठक

मोरवा. लरूआ पंचायत में अवस्थित सरकार भवन पर ग्रामीण चिकित्सक संघ ने एक बैठक आयोजित की. बैठक में पूर्व के प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए आगामी बैठक पर चर्चा की गई. बताया गया कि आगामी बैठक सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में रखा गया है. बता दें कि इस बैठक में कुछ ग्रामीणों […]

विज्ञापन

मोरवा. लरूआ पंचायत में अवस्थित सरकार भवन पर ग्रामीण चिकित्सक संघ ने एक बैठक आयोजित की. बैठक में पूर्व के प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए आगामी बैठक पर चर्चा की गई. बताया गया कि आगामी बैठक सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में रखा गया है. बता दें कि इस बैठक में कुछ ग्रामीणों ने भी अपने विचार भी रखे. जिसमें उनके द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों की सेवा को सराहनीय बताते हुए सरकारी व्यवस्था से आगे बताया गया. बैठक में मौके पर संतोश कुमार झा, अनिल झा, रघुवीर प्रसाद सिंह, रामेश्वर पोदार, सुखदेव पंडित, रवीन राय, मुकेश कुमार राय, रामएकबाल ठाकुर, जवाहर राय, रामप्रवेश राय, जयकृष्णशर्मा, आालोक कुमार रजक, डॉ अमरकांत राय, सुधीर कुमार, संजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, रंजीत कुमार राय सहित दर्जनों चिकित्सक एवं ग्रामीण मौजूद थे. मोहिउद्दीननगर : ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष डॉ़ मनोज सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आहूत की गयी. बैठक में ग्रामीण अंचल में रहनेवालों के बेहतर इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण की व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा की गयी थी़ उसी घोषणा के अनुरूप ग्रामीण चिकित्सकों को शीघ्र प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई़ मौके पर डॉ़ अनिल सिन्हा, डॉ़ उमेश राय, डॉ़ अंजय सिंह, डॉ़ हसीबुल हसन, डॉ़ कनौजिया, डॉ़ अशर्फी ठाकुर, डॉ़ शंभु प्रसाद साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन