एक साथ तीन सूचना देने से किया इंकार

Published at :02 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
एक साथ तीन सूचना देने से किया इंकार

कल्याणपुर. प्रखंड के को-ऑपरेटिव बैंक से सामाजिक एवं कानूनी संस्था तथास्तु ने किसानों के हितों से संबंधित तीन सूचनाएं मांगी थी जिनमें किसानों के शेयरमनी एवं मानदंड की कॉपी, अबतक किसानों की प्राप्त राशि कितनी है एवं शेयरमनी का प्रावधान किसानों के हित में कितना है, किन किसानों को कितना लाभ प्राप्त हुआ है जिसके […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. प्रखंड के को-ऑपरेटिव बैंक से सामाजिक एवं कानूनी संस्था तथास्तु ने किसानों के हितों से संबंधित तीन सूचनाएं मांगी थी जिनमें किसानों के शेयरमनी एवं मानदंड की कॉपी, अबतक किसानों की प्राप्त राशि कितनी है एवं शेयरमनी का प्रावधान किसानों के हित में कितना है, किन किसानों को कितना लाभ प्राप्त हुआ है जिसके जवाब में बैंक ने गैरजिम्मेदाराना ढंग से पहले जवाब के एवज में सहकारी समिति अधिनियम के अवलोकन का सलाह दी है न कि सूचना उपलब्ध करायी है वहीं दूसरे व तीसरे प्रश्न को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताते हुए साथ ही एक साथ तीन सूचनाएं देने से इनकार किया है़ इस तरह की दोनों बातें एक ही पत्र में लिखना जो विरोधाभासी है, इससे बैंक के संवेदनहीन रवैये का परिचायक है़ वैसे संस्थान के सचिव अभिशेक कुमार ने जिला दंडाधिकारी के यहां अपील करते हुए संवेदनहीनता के लिए दोषी कर्मियों एवं अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन