बयान से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूंका पुतला

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. आज के दौर में जब महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पर केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का बयान अशोभनीय है. उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर किया जाये. साथ की कानूनी कार्रवाई की जाये. उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने पुतला दहन […]
फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. आज के दौर में जब महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पर केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का बयान अशोभनीय है. उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर किया जाये. साथ की कानूनी कार्रवाई की जाये. उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कही. जिला क ांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय ओवरब्रिज चौराहा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंका गया. मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राम कलेवर सिंह ने कहा कि भाजपा गंठबंधन की सरकार हवा हवाई वादों के सहारे सरकार तो बना ली. लेकिन इसे पूरा करना उसके वश में नहीं है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पर उनका बयान पार्टी की हताशा का परिणाम है. मौके पर प्रदेश सचिव विश्वनाथ साह, अमित कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, जयशंकर राय उर्फ बच्चा बाबू, सरोज कुमार सिंह, तेज नारायण ठाकुर, रामदेव महतो, एखलाकुर रहमान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










