समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड का होगा विद्युतीकरण

Updated:
विज्ञापन

मंडल ने भेजी रिपोर्ट, बोर्ड की प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर उतरेगी योजना समस्तीपुर : रेलवे बोर्ड ने समस्तीपुर मंडल के विद्युत विभाग के अधिकारियों को जांच कर सर्वे रिपोर्ट देने को कहा था. जिसे डीआरएम सुधांशु शर्मा के निर्देश पर सीनियर डीइइ ने बोर्ड को इस खंड के विद्युतीकरण को लेकर आवश्यक रिपोर्ट […]

विज्ञापन
मंडल ने भेजी रिपोर्ट, बोर्ड की प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर उतरेगी योजना
समस्तीपुर : रेलवे बोर्ड ने समस्तीपुर मंडल के विद्युत विभाग के अधिकारियों को जांच कर सर्वे रिपोर्ट देने को कहा था. जिसे डीआरएम सुधांशु शर्मा के निर्देश पर सीनियर डीइइ ने बोर्ड को इस खंड के विद्युतीकरण को लेकर आवश्यक रिपोर्ट हाजीपुर मुख्यालय को भेज दिया है.
हाजीपुर विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी इस रिपोर्ट की जांच पड़ताल करेंगे. इसके बाद ही रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड को भेजा जायेगा. अब बोर्ड से इससे संबंधित निर्माण कार्य को लेकर मंजूरी मिलते ही निविदा का काम शुरू होगा. इस कार्य के धरातल पर उतरने से ट्रेनों की रफ्तार स्वत: तेज हो जायेगी.
डीजल इंजन को रेलखंड के कई स्टेशनों पर रेलमार्ग का मार्ग बदलने पर इंजन को खोलकर आगे से पीछे जोड़ने में खर्च होने वाला समय बचेगा. इसके साथ ही मालगाड़ियों के माध्यम से सामानों को पहुंचाने में वक्त काफी कम लगेगा. जिससे व्यवसायियों को काफी हद तक फायदा पहुंचेगा. आम यात्रियों को छोटे छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों की रफ्तार के बढ़ने से लोग कम समय में ज्यादा सफर करेंगे. इसके साथ ही स्टेशन मास्टर, चालकों और गार्ड को सिगनल की समस्या से निजात मिलेगी.
105 किमी होगा विद्युतीकरण
समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड के विद्युतीकरण के बाबत मंडल के सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी जफर आजम ने बताया कि यह कार्य पूरे 105 किलोमीटर में होगा. रेलवे बोर्ड ने इस योजना में नये रेल बजट में 101.36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है. इसकी स्वीकृति भी मिल गयी है. बोर्ड से इस कार्य को लेकर हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य की दिशा में आवश्यक कदम बढ़ाये जायेंगे. इस खंड का विद्युतीकरण कार्य पूरा होने पर राजधानी सहित मेल एक्सप्रेस गाड़ियों की रफ्तार में करीब 40 प्रतिशत की तेजी आयेगी. इसके साथ ही इस रेलख्ांड पर अवस्थित छोटे-बड़े सभी स्टेशन रौशनी से चकाचक होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन