और फिर बच गया मोरसंड पंचायत का पैक्स चुनाव
धोवगामा पैक्स में अध्यक्ष व सदस्य निर्विरोधपूसा. प्रखंड के कुल नौ पंचायतों के कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव में कोरम के अभाव में फिर मोरसंड पंचायत के पैक्स चुनाव स्थगित करना पड़ा. वहीं शेष बचे आठ पंचायतों के पैक्स निर्वाचन के लिए प्रतीक चिहं जारी कर दिया गया. इसमें चंदौली पैक्स के लिए अध्यक्ष […]
धोवगामा पैक्स में अध्यक्ष व सदस्य निर्विरोधपूसा. प्रखंड के कुल नौ पंचायतों के कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव में कोरम के अभाव में फिर मोरसंड पंचायत के पैक्स चुनाव स्थगित करना पड़ा. वहीं शेष बचे आठ पंचायतों के पैक्स निर्वाचन के लिए प्रतीक चिहं जारी कर दिया गया. इसमें चंदौली पैक्स के लिए अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार में जगदीश गिरि, प्रेम कुमार झा एवं सतीश मिश्र के बीच संघर्ष होना है. वहीं सदस्यों की कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है. ठहरा पंचायत के पैक्स निर्वाचन में सदस्य निर्विरोध चुने गये. जहां अध्यक्ष पद पर जनार्दन कुमार एवं राम संजीवन महतो के बीच टक्कर है. विशनपुर बथुआ पंचायत के पैक्स निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार के बीच टक्कर होना है. इसमें पंकज कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा व लाल बाबू सिंह मैदान में हैं. वहीं सदस्यों निर्विरोध चुने गये. गंगापुर पंचायत के पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार एवं श्याम कुमार चौधरी के बीच टक्कर होना तय माना जा रहा है. चक ले वैनी पंचायत में सदस्य के लिए मात्र दो उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. इसमें चंद्रकिशोर पासवान व प्रभु पासवान शामिल हैं. अध्यक्ष पद के लिए चंदन कुमार, राजीव रंजन, राजेश कुमार, रुद्र नारायण सिंह, श्याम प्रसाद राय व सुरेश प्रसाद कर्ण शामिल है. कुबौली राम पंचायत के पैक्स निर्वाचन के लिए अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार एवं शिवाकांत सिंह के बीच मुकाबला है. वहीं सदस्य पद पर 11 सदस्य चुनाव के लिए मैदान में उतरे. इधर हरपुर महमदा पैक्स निर्वाचन के उम्मीदवारी में अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार एवं विनय कुमार राय शामिल है. वहीं सदस्य पद पर सभी कोटि के प्रत्याशियों को मिलाकर 16 सदस्य मैदान में है. जीपीएस आनंद लाल राय ने बताया कि सभी वैध उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










