कलियुगी पुत्र ने घोंटा ममता का गला

Updated:
विज्ञापन

पेंशन ही बना हत्या का कारणसभी अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा गया जेलमोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के सिवैंसिंहपुर गांव के स्व. योगेन्द्र ठाकुर की 55 वर्षीया पत्नी चमेली देवी की कलियुगी पुत्र ने ममता का गला घोंटकर सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी. सूत्रों के मुताबिक बडड़ ही नाटकीय ढंग से घटना को अंजाम देकर लोगों से […]

विज्ञापन

पेंशन ही बना हत्या का कारणसभी अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा गया जेलमोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के सिवैंसिंहपुर गांव के स्व. योगेन्द्र ठाकुर की 55 वर्षीया पत्नी चमेली देवी की कलियुगी पुत्र ने ममता का गला घोंटकर सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी. सूत्रों के मुताबिक बडड़ ही नाटकीय ढंग से घटना को अंजाम देकर लोगों से अपनी मां के लापता होने की बात कहता था और घडि़याली आंसू बहाता था. गौरतलब है कि मृतका के पहले पुत्र से उत्पन्न राजू ठाकुर ने अपनी दादी के गुमशुदा होने की सनहा स्थानीय थाना में बुधवार की सुबह दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष असगर इमाम के नेतृत्व में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिवैंसिहपुर चौर से बुधवार की शाम दफन की लाश को बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी. पुख्ता प्रमाण के आधार पर मृतका के पुत्र तारकनाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का पटाक्षेप कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन