मनचले ने किशोरी को पीटा
समस्तीपुर. शहर के ताजपुर रोड स्थित काली मंदिर के समीप बुधवार की शाम मनचले युवक ने एक किशोरी की पिटाई कर दी. इससे किशोरी के सर में चोटें आयी है. आरोपित युवक ने मारपीट के दौरान किशोरी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. इस संबंध में शहर के भोला टाकीज चौक की रहने वाली उक्त […]
समस्तीपुर. शहर के ताजपुर रोड स्थित काली मंदिर के समीप बुधवार की शाम मनचले युवक ने एक किशोरी की पिटाई कर दी. इससे किशोरी के सर में चोटें आयी है. आरोपित युवक ने मारपीट के दौरान किशोरी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. इस संबंध में शहर के भोला टाकीज चौक की रहने वाली उक्त किशोरी से महिला थाना में एक आवेदन दिया है. इसमें पंजाबी कॉलोनी गली नंबर एक निवासी अतुल कुमार को आरोपित किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










