प्रेमी के साथ किशोरी को पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर. थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव से फरार प्रेमी युगल को उजियारपुर पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है. दोनों होली से पूर्व अचानक घर से भाग गये थे. इस संबंध किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचित करते हुए कहा था कि उसके ग्रामीण विद्यासागर महतो ने बहला फुसला कर कहीं छुपा […]

विज्ञापन

उजियारपुर. थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव से फरार प्रेमी युगल को उजियारपुर पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है. दोनों होली से पूर्व अचानक घर से भाग गये थे. इस संबंध किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचित करते हुए कहा था कि उसके ग्रामीण विद्यासागर महतो ने बहला फुसला कर कहीं छुपा दिया है.उधर किशोरी के भगाने की सूचना पर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए अविलंब छानबीन कर छापेमारी शुरू की थी. वही पुलिस ने दबाव बनाने के लिए आरोपी युवक के दो भाइयों को पकड़कर जेल भेज दिया था. इसके बाद युवक के परिजनांे की मदद से प्रेमी युगल को समस्तीपुर बुलाया गया. जहां से पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया. थाना अध्यक्ष मधुरेन्द्र किशोर ने बताया कि किशोरी को 164 का बयान दर्ज कराकर मेडिकल के लिए समस्तीपुर भेजा गया है. वही प्रेमी युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन