भतीजी को निर्वस्त्र कर पीटा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में चाचा द्वारा शादीशुदा भतीजी को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी हालत में पीडि़ता का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस संबंध में नगर पुलिस को दिये बयान में पीडि़ता ने अपने चाचा और चाची को आरोपित किया […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में चाचा द्वारा शादीशुदा भतीजी को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी हालत में पीडि़ता का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस संबंध में नगर पुलिस को दिये बयान में पीडि़ता ने अपने चाचा और चाची को आरोपित किया है. पीडि़ता द्वारा दिये गये बयान के मुताबिक बुधवार की सुबह उसके चाचा ने अपने किराना दुकान का बकाये की मांग पीडि़ता की मां से की. अभी देने में असमर्थता जताने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे. जब पीडि़ता बचाने गयी तो आरोपित ने निर्वस्त्र कर उसे भी पीटा और ईंट से सर फोड़ दिया. आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर मामला शांत हुआ. नगर पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिये वारिसनगर पुलिस को भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन