नरबन में मिस्त्री की स्पर्शाघात से मौत
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के नरबन गांव में बिजली के पोल पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री लाल बहादुर राय (38) की मौत पोल से गिरकर घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक अंगारघाट थाना क्षेत्र के बीरनामातुला गांव निवासी निर्धन राय के पुत्र लाल बहादुर राय बताया गया है. मृतक के पिता ने अंगारघाट थाना में […]
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के नरबन गांव में बिजली के पोल पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री लाल बहादुर राय (38) की मौत पोल से गिरकर घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक अंगारघाट थाना क्षेत्र के बीरनामातुला गांव निवासी निर्धन राय के पुत्र लाल बहादुर राय बताया गया है. मृतक के पिता ने अंगारघाट थाना में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने बताया है कि 10 मार्च की सुबह रोज दिन की तरह नरबन गांव में बिजली का पुराना तार बदलने का काम चल रहा था. वह पुराने तार को बदलकर नया तार लगाने का काम करता था. उनको पुत्र के गिरने की सूचना मिली. जब घटनास्थल पहुंचे तो उनका पुत्र मृत पड़ा हुआ था. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दूसरी ओर महिषी गांव के सुशील सिंह ने मारपीट करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने रामानंद सिंह, राम ललित सिंह, रामसुधार सिंह, कुमोद सिंह को नामजद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










