पहले घंटे में नहीं बदलेगी आरक्षण टिकट में दर्ज यात्रा तिथि

Updated:
विज्ञापन

नयी व्यवस्था हुई लागूबुकिंग खुलने पर मिलेगा यात्रियों को मौकासमस्तीपुर. आरक्षित रेलवे टिकट में दी गयी तिथि में फेरबदल सुविधा में बदलाव किया गया है़ अब 60 दिन पहले आरक्षण की बुकिंग होने पर काउंटर खुलने के पहले घंटे तक तिथि में बदलाव की सुविधा नहीं मिलेगी़ इस बाबत रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग […]

विज्ञापन

नयी व्यवस्था हुई लागूबुकिंग खुलने पर मिलेगा यात्रियों को मौकासमस्तीपुर. आरक्षित रेलवे टिकट में दी गयी तिथि में फेरबदल सुविधा में बदलाव किया गया है़ अब 60 दिन पहले आरक्षण की बुकिंग होने पर काउंटर खुलने के पहले घंटे तक तिथि में बदलाव की सुविधा नहीं मिलेगी़ इस बाबत रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह का आदेश जारी हो गया है़ नया नियम बुधवार से लागू हो रहा है़ आरक्षित टिकट पर दर्ज तिथि में फेरबदल करने की सुविधा है़ कंफर्म के अलावा आरएसी व प्रतीक्षा सूची के आरक्षित टिकट की तिथि में ट्रेन खुलने के 48 घंटे पहले तक बदलाव किया जा सकता है़ टिकटधारक यदि तारीख बदलना चाहता है, तो तय शुल्क देकर पुरानी यात्रा तिथि को बदल नया टिकट लेते है़ मामले को लेकर रेलवे को कई शिकायतें मिली हैं़ टिकट की तिथि में बदलाव का फायदा यात्री को मिल जाता है, मगर काउंटर पर पहले से प्रतीक्षारत यात्री को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है़ क्योंकि तारीख बदलने में कम वक्त लगता है और यात्री को कंफर्म सीट मिल जाती है़ उसी तिथि में जानेवाले अन्य यात्री को प्रतीक्षा सूची का टिकट मिलता है़ इसलिए रेलवे ने 11 मार्च से काउंटर खुलने के पहले घंटे तक आरक्षण टिकट में तिथि बदलाव पर रोक लगा दी है़ बुकिंग खुलने पर पहले नये यात्रियों को मौका मिलेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन