शिक्षा वाटिका टैलेन्ट हंट परीक्षा का परिणाम घोषित

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2015 का रिजल्ट शिक्षा वाटिका के वेबसाइट पर डाल दिया गया है. परीक्षा में नार्थ बिहार के कुल 4600 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिसमें से 30 से अधिक अंक लाने वाले सभी 585 छात्र-छात्राओं को संस्थान के द्वारा ट्यूशन फी में स्कॉलरशिप […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2015 का रिजल्ट शिक्षा वाटिका के वेबसाइट पर डाल दिया गया है. परीक्षा में नार्थ बिहार के कुल 4600 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिसमें से 30 से अधिक अंक लाने वाले सभी 585 छात्र-छात्राओं को संस्थान के द्वारा ट्यूशन फी में स्कॉलरशिप दी जायेगी. इसमें से टॉप 20 छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत, 21 से 30 रैंक लान वाले को 75 प्रतिशत, 31 से 50 रैंक लाने वाले को 50 प्रतिशत, 51 से 100 लाने वाले को 25 प्रतिशत, 100 से 150 रैंक लाने वाले को 20 प्रतिशत एवं 151 से 585 रैंक लाने वाले को 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जा रही है. इसके अतिरिक्त रिजर्व कैटेगरी में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी विशेष छूट दी जायेगी. सीबीएसइ में 10 सीजीपीए लाने वाले और बीएसइबी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति दी जायेगी. संस्थान के निदेशक एनके चौधरी ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं इस एग्जाम में उपस्थित नहीं हो पायें हैं वे शिक्षा वाटिका के सेन्टर पर आकर टेस्ट दे सकते हैं और 100 फीसदी तक छात्रवृत्ति पा सकते हैं. वैसे छात्र जो इस टेस्ट में स्कॉलरशिप लिस्ट में नहीं आ पाये हैं वे शिक्षा वाटिका के सेन्टर पर टेबुल इन्टरव्यू देकर 50 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि नये सत्र के लिए नामांकन शुरू है. प्रथम एवं द्वितीय बैच में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी टूयूशन फी में छात्रवृत्ति दी जायेगी. इस परीक्षा में टॉप करने वाले कुछ छात्र-छात्राओं के नाम क्रमश: रौशन कुमार, विकास कुमार राय, आयुष कुमार, शहरयार, अंकित जायसवाल, फलक नाज, बृज मोहन दिवाकर, मो. सादिक आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन