व्यवसायी से हुई तीन लाख रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बाइक का डिक्की तोड़कर रुपये ले गये चोरथाने में दर्ज हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरूशाहपुर पटोरी. पटोरी स्थित पीएनबी से तीन लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे रामचंद्रपुर दशहरा निवासी रामप्रकाश साह उर्फ पप्पू साह की मोटरसाइकिल की डिक्की से रुपये चुरा लिये. इस संबंध में रामप्रकाश द्वारा पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

बाइक का डिक्की तोड़कर रुपये ले गये चोरथाने में दर्ज हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरूशाहपुर पटोरी. पटोरी स्थित पीएनबी से तीन लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे रामचंद्रपुर दशहरा निवासी रामप्रकाश साह उर्फ पप्पू साह की मोटरसाइकिल की डिक्की से रुपये चुरा लिये. इस संबंध में रामप्रकाश द्वारा पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें लिखा गया है कि मंगलवार को वे पीएनबी से तीन लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे. रामप्रकाश खाद्यान्न व्यवसायी है. उन्होंने लिखा है कि वे जैसे ही पटोरी अनुमंडल कार्यालय के समीप पहुंचे तो उन्हें बाथरूम जाने की आवश्यकता महसूस हुई. वे सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर समीप में ही लघुशंका करने लगे. कुछ ही मिनट बाद जब उनकी नजर अपनी बाइक पर पड़ी तो डिक्की खुला पाया. इसमें एक झोले में रखे रुपये भी गायब हो गये थे. कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि एक बच्चे को डिक्की तोड़कर थैला निकालते हुए देखा गया था परन्तु वह भाग निकला. थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन