राजस्व शिविर में वसूले गये पांच हजार
विभूतिपुर. विभूतिपुर पूरब पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को राजस्व शिविर लगाया गया. उद्घाटन मुखिया संघ के संयोजक सह स्थानीय मुखिया विपिन कुमार सहनी ने किया. शिविर में हल्का 8 राजस्व कर्मचारी सत्य नारायण पासवान एवं कर्मी राज कुमार महतो उपस्थित थे. पंचायत के महादलित, दलित पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा व सामान्य वर्ग को सरकार से […]
विभूतिपुर. विभूतिपुर पूरब पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को राजस्व शिविर लगाया गया. उद्घाटन मुखिया संघ के संयोजक सह स्थानीय मुखिया विपिन कुमार सहनी ने किया. शिविर में हल्का 8 राजस्व कर्मचारी सत्य नारायण पासवान एवं कर्मी राज कुमार महतो उपस्थित थे. पंचायत के महादलित, दलित पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा व सामान्य वर्ग को सरकार से प्राप्त पर्चा पर बेदखल से संबंधित व दाखिल खारिज व लगान वसूली के लिए 25 आवेदन मिले. मौके पर 5015 रुपये लगान की वसूली की गयी. मौके पर सीओ अशोक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. हसनपुर : प्रखंड के परोडि़या पंचायत भवन पर राजस्व वसूली सह दाखिल खरिज शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें 81 लोगों ने दाखिल खरिज के लिए आवेदन दिया. साथ ही 9600 रुपये की राजस्व लोगों ने जमा कराया. मौके पर सीओ अमरेंद्र कुमार, सीआइ संजय कुमार, रामसेवक पासवान, महेश्वर यादव, चांदसी महतो आदि मौजूद थे. दलसिंहसराय : कमरांव पंचायत भवन में मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. इसमें दाखिल खारिज के 102 मामले आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










