रदीक्षा संस्कार के साथ गायत्री यज्ञ का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 13हसनपुर. प्रखंड के खोड़ी गांव में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन किया गया. समापन के दिन सैकड़ों लोगों ने धुम्रपान,नशापान नहीं करने का संकल्प लिया. महायज्ञ के अंतिम दिन उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया कि गांव में एक पुस्तकालय का निर्माण नवग्रह वाटिका के साथ कराना […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13हसनपुर. प्रखंड के खोड़ी गांव में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन किया गया. समापन के दिन सैकड़ों लोगों ने धुम्रपान,नशापान नहीं करने का संकल्प लिया. महायज्ञ के अंतिम दिन उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया कि गांव में एक पुस्तकालय का निर्माण नवग्रह वाटिका के साथ कराना है. जिसके निर्णय के बाद ही गामीणों ने पुस्तकालय के लिए जमीन व काफी संख्या में धन महायज्ञ के अंतिम दिन इकठा कराया. गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन कई लोगों ने दीक्षा संस्कार कराया. वही शांतिकुंज हरिद्वार से आये सच्चिदानंद सिंह ने परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण करने पर बल देते हुए कहा कि परिवार को कभी विखंडित नहीं होने देंगे. इसके लिए वहां मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि बेहतर समाज निर्माण कराने की भूमिका निभायेंगे. मौके पर डॉ उमेंश साहु, संजय बजाज, डॉ ऋशि जयपाल, कामेंश्वर कुमार, पवन कुमार, श्रवण कुमार, इन्दद्रेव कुमार, परमानंद मंडल, दिलीप राय, मकेश्वर महतो, अंबिका साहु, दयाराम चौपाल, डॉ डीएन यादव, पंकज साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश साहु, तेजनारायण तरुण, अरविंद कुमार यादव, शिवव्रत प्रसाद सिंह, संजीत कुमार, शंभु राय, दया देवी, सुशील यादव, सरोवर राउत ,मनोज राउत, कैलाश महतो, रामखेलावन यादव, रामानंद राय, पाण्डव, मंजीत, अनुपम, कंचन, बलराम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन