बिल में नाग देवता,चढ़ावा चढ़ाने को व्याकुल लोग

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 11 विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के कांचा बहादुर गांव के सिसबन्नी में बिल में सांप को घुसते देखे जाने की खबर ने पूरे गांव में नाग देवता के प्रति आस्था को ऐसा जगाया कि गांव के महिला, पुरुष व बच्चे उस स्थल पर उमड़ पड़े़ एक पखवाड़े से उस स्थल को घेरकर नाग […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11 विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के कांचा बहादुर गांव के सिसबन्नी में बिल में सांप को घुसते देखे जाने की खबर ने पूरे गांव में नाग देवता के प्रति आस्था को ऐसा जगाया कि गांव के महिला, पुरुष व बच्चे उस स्थल पर उमड़ पड़े़ एक पखवाड़े से उस स्थल को घेरकर नाग की पूजा सबों ने शुरू कर दी है़ मुखिया सरपंच भी इस भीड़ में शामिल होकर कथित अंधविश्वास को विश्वास में बदल दिये़ जिसकी बदौलत कुछ युवक वहां नाग देवता का मंदिर बनाये जाने की बात करने लगे हैं़ बताया जाता है कि पंद्रह दिन पूर्व गांव के सनातन कुमार राय ने बहादुरपूर सिसबन्नी के एक सुरंग के पास एक सांप को देखा़ घंटों सांप वहां बैठा रहा़ तब वह गांव में इसकी जानकारी दी़ गांव वाले के आने के बाद भी सांप वहीं बैठा रहा़ प्राय: आदमी को देख सांप के भागने की जानकारी को झुठलाते देख लोगों ने उस सांप को नाग देवता समझ बैठा़ फिर दूध लावा का चढ़ावा शुरू हो गया़ साथ ही भजन कीर्तन, गुणगान कर मन्नतें मांगे जाने का सिलसिला जोर पकड़ता गया़ सरपंच उमेश प्रसाद सिंह, ग्रामीण चिकित्सक संजीव कुमार, भूषण साह, सूरज चौधरी, मनोज पोद्दार, अवधेश राय, मंजु देवी, स्मिता कुमारी, लक्ष्मी देवी,किरण देवी आदि का कहना है कि बिल से निकल कर नाग देवता दूध व लावा पी खाकर फिर अपने बिल में प्रवेश कर जाते हैं़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन