नियोजन मेला में शामिल होगी पांच स्पिनिंग मिलें
25 अन्य इकाइयों को भेजा गया न्योता 14 मार्च को होगा दूसरा नियोजन मेलाप्रतिनिधि, समस्तीपुरबेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने के लिये जिला नियोजन कार्यालय आगामी 14 मार्च को नियोजन मेला सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन करने जा रहा है. यह मेला स्थानीय होली मिशन स्कू ल प्रांगण में आहूत की जायेगी. अन्य मेलों में […]
25 अन्य इकाइयों को भेजा गया न्योता 14 मार्च को होगा दूसरा नियोजन मेलाप्रतिनिधि, समस्तीपुरबेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने के लिये जिला नियोजन कार्यालय आगामी 14 मार्च को नियोजन मेला सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन करने जा रहा है. यह मेला स्थानीय होली मिशन स्कू ल प्रांगण में आहूत की जायेगी. अन्य मेलों में जहां सिर्फ रोजगार के लिये व्यवस्था की जाती है. वहीं इस बार युवक युवतियों को उनके मनपसंद रोजगार पाने के लिये कौशल विकास भी सिखाया जायेगा. इसके लिये विशेष काउंटर की व्यवस्था की जा रही है. जानकारी के अनुसार नियोजन मेला में भाग लेने के लिये अब तक 25 कंपनियों को बुलावा भेजा गया है. इसमें स्पिनिंग मिल की पांच कंपनी शामिल हैं. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिक ारी अश्वजीत कुमार पराशर ने बताया की यह कं पनी गुजरात व हरियाणा में वर्षों से चल रही है. इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, खाद व सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी इसमें शामिल हैं. नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों की माकु ल हिस्सेदारी नहीं होने की कमी हमेशा खलती है. उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों के लिये भी मेला में उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार नहीं प्राप्त हो पाता है. मेला में स्थानीय नियोक्ताओं की भी भारी कमी देखी जा रही है. औद्योगिक प्रांगण में 52 इकाइयां कार्य कर रही है. इसमें अधिकतर नियोजन मेला में हिस्सा नहीं लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










