मोहिनी हत्याकांड : दो माह बाद भी नहीं सुलझी पहेली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : मोहिनी की हत्या के दो माह होने को है लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों का कोई सुराग तक नहीं ढूंढ़ पायी है. हत्या के कारणों का खुलासा तो स्थानीय पुलिस द्वारा की गयी किंतु मोहिनी की हत्या क्यों और किसने की यह एक अनबूझ पहेली बनकर रह गयी है. मंथर गति से […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : मोहिनी की हत्या के दो माह होने को है लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों का कोई सुराग तक नहीं ढूंढ़ पायी है. हत्या के कारणों का खुलासा तो स्थानीय पुलिस द्वारा की गयी किंतु मोहिनी की हत्या क्यों और किसने की यह एक अनबूझ पहेली बनकर रह गयी है.
मंथर गति से पुलिस का अनुसंधान जिन तथ्यों के बारे में जानकारी जुटा पायी है उसके अनुसार हत्यारे मोहिनी के घर वाले ही हैं. मोहिनी के पति सुबोध एवं ससुर असम में काम करते हैं और घटना के समय वे दोनों वहीं थे फिर किसने की मोहिनी की हत्या यह प्रश्न यहां के आम लोगों के जेहन में बार बार उठते हैं.
पुलिस द्वारा मोहिनी की हत्याकांड में कई सनसनीखेज खुलासा किया गया. बताया गया कि मोहिनी पहले अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी. उसका पति सुबोध वहीं प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था. बाद में वह पत्नी के साथ लुधियाना काम करने चला आया जहां देवरिया के भूपेंद्र नाम के एक युवक से मोहिनी प्यार करने लगी.
पति को इस बात की भनक काफी समय तक तो नहीं लगी किंतु जब वह लुधियाना से भी काम करने के लिए असम चला गया तो अपनी पत्नी को पटोरी के हवासपुर स्थित घर पर छोड़ गया किंतु उसकी पत्नी की बातचीत भूपेन्द्र से मोबाइल पर होती रही. बाद में बातचीत का सिलसिला इतना अधिक बढ़ गया कि देर रात तक दोनों घंटों बात करते रहते थे. कई बार भूपेन्द्र पटोरी तक पहुंच गया था. इसे सुबोध तथा उसके छोटे भाई मारपीट कर भगा चुके थे किंतु दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता ही रहा. परिवार वालों को इस बात से गहरी नाराजगी थी.
मोहिनी की हत्या की घटना के मामले में आसपास के घर एवं उसके घर के लोगों के शामिल होने की संभावना बढ़ा दी है. हालांकि अभी तक प्रशासन द्वारा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि हत्यारा कौन है. स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब उसका पति, ससुर बाहर रहते हैं तो आखिर कौन है जो उसकी इस दरिंदगी से हत्या कर फेंक दिया. पुलिस द्वारा मोहिनी के घर आने जानेवाले लोगों की भी पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
पुलिस द्वारा की गयी अब तक की तहकीकात में हत्या करने वाले लोगों में उसके परिवार के लोगों के शामिल होने का प्रमाण मिल रहा है. स्थानीय लोगों में भी यह चर्चा की जा रही है कि घर के लोगों के मुताबिक मोहिनी घर से पैसा निकालने बैंक गयी और बैंक जब पहुंची नहीं जिसका खुलासा बैंक प्रबंधक द्वारा किया गया कि मोहिनी के खाते से उस दिन कोई जमा निकासी नहीं हुई थी.
फिर लोगों के बीच यह पहली बन गयी है कि मोहिनी घर से बैंक गयी थी या नहीं. ज्ञात हो कि लगभग दो महीने पूर्व मोहिनी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी तथा शव को चकसलेम स्थित चौर में फेंक दिया गया था. अगली सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को इस बात की सूचना दी थी. बाद में मालूम हुआ कि वह अपने घर से बैंक पैसे निकालने गयी थी.
इस मामले में शव को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पटोरी समस्तीपुर मुख्यमार्ग को दिनभर जाम किया गया था. घटना के संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है. शीघ्र ही इस मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा. ज्ञात हो कि गत 18 जनवरी को मोहिनी की लाश बरामद की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










