पुरस्कार से नवाजे गये सफल प्रतिभागी
हसनपुर . स्थानीय बाजार के सोशल वेलफेयर एंड कम्प्यूटेशनल ऑर्गेनाइजेशन में संस्था के निदेशक संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रमापत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संबोधित करते हुए निदेशक श्री सिंह ने कहा कि लगातार 14 वषार्ें से हसनपुर में यह संस्था संचालित कर गरीब तबके के बच्चों को कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा […]
हसनपुर . स्थानीय बाजार के सोशल वेलफेयर एंड कम्प्यूटेशनल ऑर्गेनाइजेशन में संस्था के निदेशक संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रमापत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संबोधित करते हुए निदेशक श्री सिंह ने कहा कि लगातार 14 वषार्ें से हसनपुर में यह संस्था संचालित कर गरीब तबके के बच्चों को कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा देकर बच्चों को बेहतर भविष्य संवारने का मौका दिया है. इस युग में कम्प्यूटर शिक्षा के बिना अन्य सभी शिक्षा अधूरी मानी जाती है. इसीलिए अब बेहतर शिक्षा सभी के लिए व्यापारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग, गृहनियां एवं मुखिया द्वारा अनुशंसित पत्र के साथ आने वाले मैट्रिक एवं इंटर परीक्षार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान पाने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को नि: शुल्क नामांकन लेने का फैसला लिया गया है. इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में बुसारा अख्तर, नौसवा खातुन, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, स्मिता कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अंकित कुमार सिंह, सुष्मा कुमारी, प्रवीण कुमार, मौसम कुमारी, जूही, पमपम आदि को प्रमाण पत्र एवं अच्छे अंक लाने वाले को दिवाल घड़ी भेंट कर पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










