भरोसा कर तू ईश्वर पर, होगा धोखा नहीं...
फोटो संख्या : 12 खानपुर. प्रखंड के खानपुर गांव में रविवार को नंद किशोर आर्य के आवास पर हवन यज्ञ व सत्य नारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया. इस दौरान दूर दराज से आये सैकड़ोें श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन पर घंटो झूमते रहे. आर्चाय गणेश प्रसाद आर्य ने अग्नि कुंड में विधिवत आह्वान किया. […]
फोटो संख्या : 12 खानपुर. प्रखंड के खानपुर गांव में रविवार को नंद किशोर आर्य के आवास पर हवन यज्ञ व सत्य नारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया. इस दौरान दूर दराज से आये सैकड़ोें श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन पर घंटो झूमते रहे. आर्चाय गणेश प्रसाद आर्य ने अग्नि कुंड में विधिवत आह्वान किया. जिसमें लोगों ने विश्व शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की . कलाकारों ने अपने सूरों से भक्तिमय समां बांधा. कलाकारों के भजन गीत पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बटोरी. विशेषकर महिला श्रद्धालुओं को उत्साह देखते बन रहा था. कार्यक्र म के समापन पर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर ओम प्रकाश आर्य, इंदू देवी, श्याम सुंदर प्रसाद, संजय कुमार, रामेश्वर आर्य, अमरदेव प्रसाद,जोगींदर दास, गिरधारी लाल चंदन कुमार, राम सुंदर महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










