बीएओ ने लिया फसल का जायजा
फोटो संख्या : 2 मोरवा, प्रतिनिधि . जीरो टिलेज की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है. किसान इस पद्घति को अपना कर अपना तकदीर बदल सकते हैं. उक्त बातें कृषि निरीक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने कही. लस्कारा के जगरनाथ चौधरी, आनंदपुर बेला के जयकिशुन राय, मनोज कुमार राय […]
फोटो संख्या : 2 मोरवा, प्रतिनिधि . जीरो टिलेज की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है. किसान इस पद्घति को अपना कर अपना तकदीर बदल सकते हैं. उक्त बातें कृषि निरीक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने कही. लस्कारा के जगरनाथ चौधरी, आनंदपुर बेला के जयकिशुन राय, मनोज कुमार राय जैसे किसानों के खेतों में लगी जीरो टिलेज गेहूं फसल का जायजा अधिकारियों द्वारा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि फसल इतनी अच्छी है कि एक हेक्टेयर में 70 क्विं टल तक फसल की उपज हो सकती है. इस अवसर पर फसलों की रक्षा के लिए चूहों से निजात पाने के उपाय बताये गये. मौके पर उमेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, सुशील ठाकुर, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि जीरो टिलेज विधि से खेती करने पर विभाग की ओर से विशेष जोर दिया जा रहा है, क्योंकि इस तकनीक से कम लागत में किसानों को बेहतर उत्पादन का लाभ प्राप्त होता है. विभाग प्रत्येक किसान को इस विधि से खेती के लिए प्रेरित करने का लगातार प्रयास करने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










