सरदारगंज मोहल्ला से प्रेमी युगल धराये

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय, प्रतिनिधि . थाना क्षेत्र के सरदारगंज मुहल्ले से प्रेमी के साथ फरार हुई छात्रा नाटकीय ढंग से पुलिस के हत्थे चढ़ गयी. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में सक्रिय पुलिस ने प्रेमी युगल को मात्र 72 घंटे के अंदर ढूंढ लेने में कामयाब हासिल की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की को कोर्ट […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय, प्रतिनिधि . थाना क्षेत्र के सरदारगंज मुहल्ले से प्रेमी के साथ फरार हुई छात्रा नाटकीय ढंग से पुलिस के हत्थे चढ़ गयी. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में सक्रिय पुलिस ने प्रेमी युगल को मात्र 72 घंटे के अंदर ढूंढ लेने में कामयाब हासिल की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की को कोर्ट में धारा 164 का बयान कराने के लिए भेजा गया है. जबकि उसके प्रेमी युवक को हिरासत में रखा गया है. कोर्ट के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी प्रभुनाथ के पिता व उसके एक दोस्त राजा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बता दें कि लड़की को बहला फुसलाकर अगवा कर लेने से संबंधित प्राथमिकी उसके भाई ने थाना में दर्ज करा रखा है. इसमें उसके प्रेमी, पिता व दोस्त राजा कुमार व कृष्ण कुमार को आरोपित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन