सोलह महीने के बाद अपहरण का मामला दर्ज
महिला सहित दो मासूमों को घर से बहला कर ले गये थे दो लोगवारिसनगर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बेगमपुर गांव से एक महिला सहित दो बच्चों के अपहरण होने का मामला सामने आया है. इस आशय का एक परिवाद न्यायालय में दायर कर उक्त गांव के महिला ने दो लोगों पर अपने पुत्र वधु व […]
महिला सहित दो मासूमों को घर से बहला कर ले गये थे दो लोगवारिसनगर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बेगमपुर गांव से एक महिला सहित दो बच्चों के अपहरण होने का मामला सामने आया है. इस आशय का एक परिवाद न्यायालय में दायर कर उक्त गांव के महिला ने दो लोगों पर अपने पुत्र वधु व दो पोते-पोती का अपहरण करने की बातें कही है. परिवाद में कहा गया है कि विगत 15 अक्तूबर 2013 की सुबह को उनके बहू का रिश्तेदार मोतिहारी जिला के तुरकौलिया थाना के माधोपुर निवासी मो अस्फाक व मो. मुश्ताक घर पर आया था. इस बीच घर के अंदर जाकर उनकी बहू से बात की व फिर यह कहकर कि उनके लड़का को फुरसत नहीं है इसलिए हमें पत्नी व बच्चों को लाने भेजा है व साथ में लाये बोलेरो गाड़ी में मेरी बहू को दो बच्चों के साथ जेवरात व सामान लेकर चला गया. इधर कुछ दिन पूर्व जब उनका लड़का फोन किया तो बताया कि पत्नी व बच्चे वहां नहीं हैं. तब सभी संबंधी के यहां पता करने के बाद न्यायालय में परिवाद दायर करने की बातें कही है. थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज कर अनुसंधान की बातें कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










