ऑर्डर पर लजीज भोजन का चखेंगे स्वाद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गरीब रथ व शहीद एक्सप्रेस के यात्रियों को जल्द मिलेगी इ-कैटरिंग की सुविधा समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल से खुलने वाली दो ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई कैटरिंग की व्यवस्था शुरू करने जा रही है़ मिली जानकारी के अनुसार जयनगर से वाया दरभंगा परिचालन होने […]
विज्ञापन
गरीब रथ व शहीद एक्सप्रेस के यात्रियों को जल्द मिलेगी इ-कैटरिंग की सुविधा
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल से खुलने वाली दो ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई कैटरिंग की व्यवस्था शुरू करने जा रही है़ मिली जानकारी के अनुसार जयनगर से वाया दरभंगा परिचालन होने वाली दो ट्रेनों में जल्द ई कैटरिंग सुविधा शुरू कर दी जायेगी़
आइआरसीटीसी सूत्र के अनुसार आनंद बिहार जाने वाली गरीब रथ व अमृतसर जाने वाली शहीद के यात्री ऑर्डर पर लजीज खाना का स्वाद लेना शुरू कर देंग़े इसके लिए यात्रियों को फोन, एसएमएस अथवा ऑनलाइन के माध्यम से खाना बुक कराना होगा़ यात्रियों को वेज, नन वेज, नाश्ता व खाना के लिए दो घटे पहले ऑर्डर देना होगा़ इसके बाद आइआरसीटीसी कर्मचारी बर्थ पर भोजन लाकर देंग़े
यात्रियों को ऑर्डर देने के लिए अपना पीएनआर नंबर, कोच नंबर व बर्थ नंबर याद रखना होगा़ ताकि एमएमएस, ऑनलाइन या फोन से सही-सही ऑर्डर दिया जा सक़े आइआरसीटीसी ने इसके लिए सरल नंबर 139 की व्यवस्था की है़ इस पर एसएमएस कर खाना बुक किया जा सकता है़ वहीं टॉल फ्री नंबर 1800 1034139 पर भी ऑर्डर दिया जा सकता है़
इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए सात अन्य नंबरों की व्यवस्था की है़ रेलवे ने ई कैटरिंग की व्यवस्था आइआरसीटीसी के फूड प्लाजा के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है़ बताया जाता है कि दरभंगा में खोले गये फूड प्लाजा ही ट्रेनों में सर्विस देगी़ विदित हो कि पूर्व के दिनों में डीआरएम ने दरभंगा में फूड प्लाजा का उद्घाटन किया था.
दरभंगा से नयी दिल्ली ती चलेगी होली स्पेशल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










