ग्रुप डी रेलकर्मियों के बदलेंगे पदनाम
समस्तीपुर. रेलवे के ग्रुप डी संवर्ग के कर्मचारियों के पदनाम बदलेंगे़ अब उन्हें मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के नाम से जाना जायेगा़ छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में 1800 ग्रेड पे के सभी विभागों के कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनके पदनाम तय किये गये […]
समस्तीपुर. रेलवे के ग्रुप डी संवर्ग के कर्मचारियों के पदनाम बदलेंगे़ अब उन्हें मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के नाम से जाना जायेगा़ छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में 1800 ग्रेड पे के सभी विभागों के कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनके पदनाम तय किये गये हैं.
रेलवे के वाणिज्य, प्रशासनिक, यातायात, स्वास्थ्य, अभियंत्रण सहित अन्य विभागों में अब ग्रुप डी कर्मचारियों को नये पदनाम मिलेंगे़ जानकारी के अनुसार वाणिज्य विभाग में सहायक रसोइया, सफाई कर्मी, संदेशवाहक ग्रुप थ्री, कुरियर सेवक, हेड वेटर, हेड बियरर को छठे वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार एमटीएस कॉमर्शियलैटरिंग का पदनाम मिलेगा़ पोर्टर, वरिष्ठ पोर्टर, बिल पोर्टर, कुरियर ग्रुप टू, कुरियर ग्रुप वन, प्रतीक्षालय अटेंडेंट, वे ब्रिज अटेंडेंट, स्किडमैन, वरिष्ठ स्किडमैन, वाटर मैन, वरिष्ठ वाटर मैन, चौकीदार, वरिष्ठ चौकीदार, वरिष्ठ बॉक्स पोर्टर एमटीएस कमर्शियल/लाइन व सफाई वाला, वरिष्ठ सफाई वाला का पदनाम एमटीएस कॉमर्शियल/सैनिटेशन होगा़ अन्य विभागों में कार्यरत ग्रुप डी कर्मचारियों के पदनाम भी ऐसे ही तय होंगे़ वही ग्रुप डी श्रेणी के 1800 से 2800 पेग्रेड में शामिल ट्रैक मेंटेनर को इससे अलग रखा गया है़ हाल में ट्रैकमैन से ट्रैक मेंटेनर बने रेलकर्मी इसी नाम से जाने जायेगे़ इसी तरह सिगनल एंड टेलीकॉम विभाग के ट्रॉली मैन के नाम भी नहीं बदले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










