कोचिंग से लौट रही छात्रा की ट्रैक्टर से दब कर मौत
शिवाजीनगर. ओपी क्षेत्र के कांकर गांव से ट्यूशन पढ़कर लौट रही साइकिल सवार नौवीं कक्षा की छात्रा की ट्रैक्टर से दब कर मौत हो गयी. घंटों बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. जानकारी के अनुसार भोरहा गांव निवासी बौए लाल दास की पुत्री आरती कुमारी कोचिंग से पढ़ कर लौट रही थी. […]
शिवाजीनगर. ओपी क्षेत्र के कांकर गांव से ट्यूशन पढ़कर लौट रही साइकिल सवार नौवीं कक्षा की छात्रा की ट्रैक्टर से दब कर मौत हो गयी. घंटों बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. जानकारी के अनुसार भोरहा गांव निवासी बौए लाल दास की पुत्री आरती कुमारी कोचिंग से पढ़ कर लौट रही थी. इसी क्रम में घटना स्थल के निकट वह अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि साइकिल के कैरियर पर सवार उसकी छोटी बहन ने कूद कर अपनी जान बचायी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि मृत छात्रा के पिता बाहर रह कर मजदूरी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










