नाजायज राशि वापस करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर. स्थानीय पीएचसी में प्रसव के दौरान नाजायज राशि लेने की शिकायत पीएचसी प्रभारी एवं प्रबंधक से पत्र देकर की है. मामले के संबंध में बताना है कि फुलहारा निवासी मनोज पंडित ने आवेदन देकर ड्यूटी पर तैनात एएनएम द्वारा 25 सौ रुपये नाजायज राशि वसूली गयी. दो सप्ताह बीतने के बावजूद संबंधित एएनएम पर […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. स्थानीय पीएचसी में प्रसव के दौरान नाजायज राशि लेने की शिकायत पीएचसी प्रभारी एवं प्रबंधक से पत्र देकर की है. मामले के संबंध में बताना है कि फुलहारा निवासी मनोज पंडित ने आवेदन देकर ड्यूटी पर तैनात एएनएम द्वारा 25 सौ रुपये नाजायज राशि वसूली गयी. दो सप्ताह बीतने के बावजूद संबंधित एएनएम पर कार्रवाई नहीं होने से आहत मनोज ने एसडीओ समस्तीपुर से न्याय के लिए गुहार लगायी. बता दें कि मनोज कुमार पंडित की पत्नी ललीता देवी प्रसव के लिए स्थानीय पीएचसी में पहुंची. जहां ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने 25 सौ रुपये की मांग की. नहीं देने पर अन्यत्र जाने की बात कही. ऐसा नहीं करने पर समुचित उपचार नहीं करने की भी बात कही. इससे घबड़ाये परिजनों ने 2000 रुपये तत्काल एएनएम को दिया. जिसे गुहार लगा कर वापस करने की मांग पीडि़त द्वारा लगातार की जा रही है. पीएचसी प्रभारी शिव नाथ शरण एवं प्रबंधक रंजीत कुमार का बताना है कि मामले की जांच की जा रही है. नतीजे पर पहुंचते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन