अपराधियों ने किसान को गोली मारी
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर कॉलेज के निकट रविवार की देर रात अपराधियों ने किसान को गोली मार दी. जख्मी अवस्था में उसका उपचार समस्तीपुर में कराया गया. घटना के बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों को आरोपित किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलसंडी तारा […]
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर कॉलेज के निकट रविवार की देर रात अपराधियों ने किसान को गोली मार दी. जख्मी अवस्था में उसका उपचार समस्तीपुर में कराया गया. घटना के बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों को आरोपित किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलसंडी तारा गांव निवासी किसान बैद्यनाथ राय घटना की रात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ बसढि़या से भोज खाकर लौट रहे थे. इसी क्रम में कल्याणपुर कॉलेज के निकट एक ही बाइक पर सावार तीन लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया. बाइक नहीं रोकने पर अपराधियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. डायवर्सन के निकट अपराधियों ने फायरिंग कर दी. गोली दाहिने हाथ में जा धंसी. जख्मी अवस्था में घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद लोगों ने उसे समस्तीपुर ले जाकर गोली निकलवायी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
ज्ञात हो कि कल्याणपुर कॉलेज के निकट गत महीने एक चौकीदार को भी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी. इससे कयास लगाया जा रहा है कि इस मार्ग पर अपराधियों की चहलकदमी बढ़ रही है. हालांकि पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










