मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर किया कार्य का बहिष्कार
शाहपुर पटोरी. विभिन्न मांगों को ले एलआइसी के अभिकर्ताओं ने शनिवार को भी काला बिल्ला लगाकर कार्य का बहिष्कार किया. एलआइसी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में अभिकर्ताओं का बोनस बढ़ाने, बीमाधारक के परिपक्वता से टीडीएस काटना बंद करने, ग्रेच्युटी बढ़ाने, 1972 के एजेंट रेगुलेशन को लागू […]
शाहपुर पटोरी. विभिन्न मांगों को ले एलआइसी के अभिकर्ताओं ने शनिवार को भी काला बिल्ला लगाकर कार्य का बहिष्कार किया. एलआइसी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में अभिकर्ताओं का बोनस बढ़ाने, बीमाधारक के परिपक्वता से टीडीएस काटना बंद करने, ग्रेच्युटी बढ़ाने, 1972 के एजेंट रेगुलेशन को लागू करने की मांगे शामिल है. कार्य बहिष्कार करनेवाले अभिकर्ताओं में परविन्द कुमार, राम बाबू सिंह, राकेश कुमार, सुबोध कुमार राय, सतीश कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रामजी साह, नीरज कुमार सिन्हा, विनय कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, प्रमोद कुमार मिश्रा, मनोज कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










