ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. थाना क्षेत्र के हसनपुर बिथान पथ स्थित पुकार चौक के निकट शनिवार की संध्या ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. चालक की पहचान नहीं हो सकी है. मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालने में जुटी थी. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बेगूसराय से छड़ लाद कर बिथान […]

विज्ञापन

हसनपुर. थाना क्षेत्र के हसनपुर बिथान पथ स्थित पुकार चौक के निकट शनिवार की संध्या ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. चालक की पहचान नहीं हो सकी है. मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालने में जुटी थी. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बेगूसराय से छड़ लाद कर बिथान जा रहा था. इसी क्रम में घटना स्थल के निकट चालक का वाहन पर से नियंत्रण समाप्त हो गया. इससे वाहन गड्ढे में जाकर पलट गयी. इसके नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गयी. आसपास के लोगों की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन को बाहर निकालने में जुटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन