ज्ञान की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा अर्चना
फोटो संख्या : 15गुरुकुल व जेएम स्कूल परिसर में पूजा आज समस्तीपुर. शहर के विभिन्न वार्डों, शिक्षण संस्थानों में शनिवार को धूमधाम से ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधिवत की गयी. हालांकि कुछ जगहों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना रविवार को भी की जायेगी. कुशवाहा नगर स्थित कुशवाहा छात्रावास, प्रोफेसर कॉलोनी […]
फोटो संख्या : 15गुरुकुल व जेएम स्कूल परिसर में पूजा आज समस्तीपुर. शहर के विभिन्न वार्डों, शिक्षण संस्थानों में शनिवार को धूमधाम से ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधिवत की गयी. हालांकि कुछ जगहों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना रविवार को भी की जायेगी. कुशवाहा नगर स्थित कुशवाहा छात्रावास, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आंबेडकर छात्रावास सहित अधिकांश जगहों पर भव्य पंडाल बनाकर मां की पूजा की गयी. इधर, शहर से सटे दादपुर स्थित जेएम सीनियर/जूनियर सेकेंड्री स्कूल परिसर में शनिवार को भव्य विंध्याचल पर्वत को राज्य के बाहर से आये कलाकारों ने अंतिम रूप दिया. विंध्याचल पर्वत के उपर भगवान शंकर व नीचे मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. वहीं पर्वत के अन्य भागों में झरना व तालाब में प्रकृति के विभिन्न रंगों को अद्भूत रूप से समाहित किया गया है. काशीपुर स्थित गुरुकुल संस्थान में भव्य पंडाल के अंदर सैकड़ों प्रकार के फूलों से मां सरस्वती के मंदिर को आकार प्रदान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










