स्कूल में छात्रों व अभिभावकों का हंगामा
फोटो फारवार्ड ::::दलसिंहसराय. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय विश्वासपुर में शनिवार को स्कूली छात्रों व अभिभावकों ने हंगामा किया. छात्रों व अभिभावकों का बताना था कि स्कूल में शिक्षक ने छात्रवृत्ति व पोशाक राशि वितरण के दौरान ही सरस्वती पूजा का चंदा ले लिया. मगर प्रतिमा स्थापित करने के बदले मां शारदे का कैलेंडर टांग कर […]
फोटो फारवार्ड ::::दलसिंहसराय. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय विश्वासपुर में शनिवार को स्कूली छात्रों व अभिभावकों ने हंगामा किया. छात्रों व अभिभावकों का बताना था कि स्कूल में शिक्षक ने छात्रवृत्ति व पोशाक राशि वितरण के दौरान ही सरस्वती पूजा का चंदा ले लिया. मगर प्रतिमा स्थापित करने के बदले मां शारदे का कैलेंडर टांग कर पूजा की जा रही है जो गलत है. वहीं अभिभावकों का यह भी आरोप था कि अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि नहीं दी गयी. लेकिन, हस्ताक्षर सभी से करा लिया गया. इस बाबत संपर्क करने पर एचएन अनिता देवी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पूजा शनिवार को नहीं रविवार 25 जनवरी को है. मूर्ति लाकर पूजा की जायेगी. वहीं पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि वितरण के बारे में बताया कि जो छात्र 75 फीसदी उपस्थित पूरा किये हैं उनको ही राशि दी गयी है. हंगामा की बात को अफवाह बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










