मंत्रियों के आश्वासन पर जनांदोलन पर लगा विराम
रोसड़ा. जिला गठन के लिए सरकारी स्तर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद लगातार तीन दिनों से जारी जनान्दोलन को फिलहाल विराम दे दिया गया है़ शहर में तीन दिनों तक चले धरना प्रदर्शन, बाजार बंद, चक्का जाम आंदोलन के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार मिश्र एवं नीतीश मिश्र द्वारा आंदोलकारियों को दिये […]
रोसड़ा. जिला गठन के लिए सरकारी स्तर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद लगातार तीन दिनों से जारी जनान्दोलन को फिलहाल विराम दे दिया गया है़ शहर में तीन दिनों तक चले धरना प्रदर्शन, बाजार बंद, चक्का जाम आंदोलन के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार मिश्र एवं नीतीश मिश्र द्वारा आंदोलकारियों को दिये गये सकारात्मक आश्वासन के बाद शनिवार को प्रात: जिला बनाओ संघर्ष समिति, क्षेत्रीय संघर्ष मोरचा, व्यवसायी संघ एवं स्वर्णकार कारीगर संघ की आपात बैठक ढ़ाव मुहल्ला वार्ड नं़-15 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई़ बैठक में तीन दिनों तक लगातार हुए जनान्दोलन की समीक्षा की गयी़ बिहार सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों से हुई वार्ता पर संतोष जताते हुए फिलहाल जारी आंदोलन को विराम दिये जाने का आह्वान किया गया़ बैठक में उपस्थित अध्यक्ष सह नपं के वार्ड पार्षद श्यामबाबू सिंह, विनोद देव, नितेश सर्राफ, दीपक ठाकुर, महेश मिश्र, अमर प्रताप सिंह, अनिषराज, विकास कुमार, दीपू मिश्रा, धर्मवीर ठाकुर आदि ने सरकार एवं मंत्री द्वय को चेतावनी दी कि एक सूत्री मांग की अनदेखी एवं उदासीनता की स्थिति में फिर से उग्र आन्दोलन प्रारंभ किये जायेंगे़ उपस्थित विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने आमजनों को आन्दोलन को सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










