हत्या के विरोध में एनएच जाम कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

सरायरंजन . मुसरीघरारी थाना अंतर्गत फतेहपुर पंचायत निवासी लक्ष्मी राय के पुत्र हरिश्चंद्र राय (40) की अज्ञात लुटेरों ने मंगलवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी. वह जहानाबाद से पशु चारा लेकर घर लौट रहा था. इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बुधवार की सुबह उसका शव पैतृक गांव पहुंचते […]

विज्ञापन

सरायरंजन . मुसरीघरारी थाना अंतर्गत फतेहपुर पंचायत निवासी लक्ष्मी राय के पुत्र हरिश्चंद्र राय (40) की अज्ञात लुटेरों ने मंगलवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी. वह जहानाबाद से पशु चारा लेकर घर लौट रहा था. इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बुधवार की सुबह उसका शव पैतृक गांव पहुंचते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. परिजनों के साथ मिल कर ग्रामीणों ने घर के निकट ही एनएच 28 को जाम कर दिया. जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. मौके पर पहुंची मुसरीघरारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व ताजपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीडि़त परिवार को सांत्वना देकर जाम समाप्त कराया. जिसके बाद यातायात बहाल हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन