विद्यालय के रवैये से छात्रों में असंतोष

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर . स्थानीय विद्यापति प्लस टू उतर के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के रवैये पर असंतोष जताया है़ साइकिल योजना, परिचय पत्र, पेयजल व्यवस्था के लिये जबरन रुपये लिये जाने की जानकारी डीएम को दिये जाने की बातें कही है़ इस संबंध में एचएम डा. मोहम्मद अंसारी ने कहा कि कागजी खर्च को लेकर बच्चों […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर . स्थानीय विद्यापति प्लस टू उतर के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के रवैये पर असंतोष जताया है़ साइकिल योजना, परिचय पत्र, पेयजल व्यवस्था के लिये जबरन रुपये लिये जाने की जानकारी डीएम को दिये जाने की बातें कही है़ इस संबंध में एचएम डा. मोहम्मद अंसारी ने कहा कि कागजी खर्च को लेकर बच्चों से बीस रुपये लिये गये़ विद्यालय के छात्रों ने बीस रुपये की मांग वाले फरमान का ऑडियो क्लिप डीएम समस्तीपुर को भेजे जाने की जानकारी देते हुए कहा कि नवम वर्ग के सभी विद्यार्थियों को साइकिल देने में एचएम ने प्रति छात्र बीस रुपये वसूल किये हैं़ विद्यालय में परिचय पत्र के लिये बीस रुपये लिये जाते हैं़ जबकि सादे परिचय पत्र बाजार से खरीद कर छात्र विद्यालय परिचय पत्र बनवाते हैं़ छात्रों की गहरी शिकायत लाइब्रेरी व प्रयोगशाला से है़ बताया कि दो साल में कभी प्रयोगशाला खुला नहीं और लाइब्रेरी से किताबें पढ़ने को नहीं मिलती़ विद्यालय में बिना टेस्ट इक्जाम के रुपये लेकर दर्जनांे बच्चों का फॉर्म भरा गया है़ जानकारी लेने पर एचएम डा मो. अंसारी ने बताया कि बीस रुपये की मांग नहीं की गयी़ स्वेच्छा से बच्चे देना चाहें तो देने की जानकारी दी गई थी़ अन्य शिकायतों से अनभिज्ञता जतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन