एसडीओ ने लगाया जनता दरबार
पूसा. प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत कुबौली राम में मंगलवार को सदर एसडीओ सुधीर कुमार ने जनता दरबार लगाया. इसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 38 आवेदन पड़े. मुख्य रूप से दाखिल खारिज, पेंशन सहित यक्ष्मा रोग से पीडि़त रोगी ने आवेदन दिया. एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन को स्वीकृत कर दिया. इसके साथ […]
पूसा. प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत कुबौली राम में मंगलवार को सदर एसडीओ सुधीर कुमार ने जनता दरबार लगाया. इसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 38 आवेदन पड़े. मुख्य रूप से दाखिल खारिज, पेंशन सहित यक्ष्मा रोग से पीडि़त रोगी ने आवेदन दिया. एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन को स्वीकृत कर दिया. इसके साथ ही कन्या विवाह के नौ लाभुकों को पांच पांच हजार का चेक वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ कुमार अश्विनी, सीओ प्रभात कुमार दत्त, बीएओ जगदीश प्रसाद सिन्हा, मुखिया सावित्री देवी, उपमुखिया रामबाबू सिंह, पंसस विजय कुमार साह, मनोज कुमार, जेइ विद्युत परमीत रंजन, अनिल कुमार, संजीव कुमार झा, उमेश पासवान, कृष्णा देवी, डा.बीबी ठाकुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










