कड़ाके की ठंड ने लायी चिकेन बाजार में गरमाहट

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 6विद्यापतिनगर. कड़ाके की ठंड ने बेजान हुए चिकेन व्यवसाय में जान डाल दी है़ इससे ननवेज का बाजार गरमा गया है़ व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं़ अपाच्य परंतु मासालेदार गर्म जायका जैसे ठंड से निजात दिलाने का ननवेजों के लिए साधन बन गया है़ कड़ाके की ठंड को लेकर बाजारों में […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6विद्यापतिनगर. कड़ाके की ठंड ने बेजान हुए चिकेन व्यवसाय में जान डाल दी है़ इससे ननवेज का बाजार गरमा गया है़ व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं़ अपाच्य परंतु मासालेदार गर्म जायका जैसे ठंड से निजात दिलाने का ननवेजों के लिए साधन बन गया है़ कड़ाके की ठंड को लेकर बाजारों में ऐसे किचन सामग्री की मांग बढ़ गयी है़ मांसाहारी जायका के शौकिन महंगे सब्जी दाल की जगह चिकेन को सर्दियों में ज्यादा पसंद करने लगे हैं़ इसे लेकर ननवेज दुकानों में नयी जान आ गयी है. बाजार में बढ़ रहे मांग को देख चिकेन की दुकान अब गांव की गलियों में खुल गयी है. ठंड को लेकर लगातार खुल रही दुकान ने मुर्गी फॉर्म की संख्या को तीन गुना कर दिया है़ व्यवसाय करने वाले को ताजी सब्जी बेचने से ज्यादा मुनाफा मुर्गे को हलाल करने में होता है़ बताया जाता है कि एक किलो सब्जी बेचने पर दो से तीन रुपये का मुनाफा होता है वहीं एक किलो चिकेन बेचने पर पंद्रह से बीस रुपये आसानी से जेब में आ जाते हैं़ एक अनुमान के मुताबिक प्रखंड में जारी ठंड को लेकर पंद्रह से बीस क्विंटल चिकेन का प्रति दिन खपत होती है जबकि खाने वाले की संख्या तीनगुना अधिक होने के बावजूद विभिन्न सब्जियों का कुल बिक्री लगभग बीस क्विंटल है़ अपाच्य भोजन कहे जाने के बावजूद कड़ाके की ठंड ने इसे सुपाच्य से आगे कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन