मुखिया लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

Updated:
विज्ञापन

संघ की बैठक मंे लिया गया निर्णयसात जनवरी की बैठक कर चुके हैं बहिष्कार प्रतिनिधि, मोरवा प्रखंड के निकसपुर पंचायत में मुखिया संघ की बैठक रामलगन सहनी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सात जनवरी को हुए सदन बहिष्कार मुद्दा छाया रहा. सदस्यों ने एक बार फिर आक्र ोशित मुद्रा में कहा कि बीडीओ द्वारा जब […]

विज्ञापन

संघ की बैठक मंे लिया गया निर्णयसात जनवरी की बैठक कर चुके हैं बहिष्कार प्रतिनिधि, मोरवा प्रखंड के निकसपुर पंचायत में मुखिया संघ की बैठक रामलगन सहनी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सात जनवरी को हुए सदन बहिष्कार मुद्दा छाया रहा. सदस्यों ने एक बार फिर आक्र ोशित मुद्रा में कहा कि बीडीओ द्वारा जब तक उनके तमाम मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया जाता तबतक सदन का बहिष्कार होता रहेगा. पंचायत प्रतिनिधियों का उचित मान सम्मान, जन वितरण प्रणाली के पंजियों पर बगैर हस्ताक्षर के माल का उठाव नहीं, बाल विकास परियोजना में चल रही योजनाओं की जानकारी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने, पंचायत के अधीन कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय भुगतान अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर करने, पैक्सों द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने एवं मनरेगा कर्मियों के ेअसहयोत्मक रवैये से विकास कार्य बाधित होने जैसे मुद्दे शामिल हैं. वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की मांगें बीडीओ के समक्ष कई बार पूर्व में भी रखी गयी लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ. उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मुखिया संघ मान सम्मान एवं विकास के मुद्दों पर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. मौके पर सूर्यनारायण झा, विजय झा, धनिकलाल राम, मनोज पटेल, चौधरी सहनी, रामप्रवेश पंडित, रिंकू देवी, सकुन्ति देवी, नीलम देवी आदि मौजूद थे. विदित हो कि इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर सात जनवरी को हुए पंसस की बैठक का बहिष्कार किया गया था जिससे विकास योजनाओं पर ग्रहण लगता दिखायी दे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन