फूट-फूटकर प्रिंस के अंतिम संस्कार में रोए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले कान खोलकर सुन लें

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

रोते हुए रौशन आनंद

Prince Yadav Funeral: रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए. श्रद्धांजलि के दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह उनका ढाढस बांधा. इस दौरान रौशन आनंद ने बिहार सरकार और न्यायपालिका से इंसाफ की गुहार लगाई.

विज्ञापन

Prince Yadav Funeral: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. प्रिंस को श्रद्धांजलि देने के दौरान रौशन आनंद फूट-फूटकर रो पड़े. लेकिन किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उनका ढाढस बांधा. इस दौरान रौशन आनंद ने लोगों से बातचीत की और न्याय की गुहार भी लगाई. साथ ही महिलाओं के बीच साड़ियां भी बांटी.

प्रिंस के बारे में रौशन ने क्या-क्या कहा?

रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस के बारे में कहा, वह हर मंगलवार को फास्ट करता था. इसके साथ ही पटना के महावीर मंदिर में जाकर हर मंगलवार को पूजा-पाठ भी करता था. मेरा भाई तो रहा नहीं, इसलिए अब हम अपने भाई के लिए हर मंगलवार को फास्ट करेंगे. साथ ही उन्होंने पैतृक गांव में एक मंदिर बनवाने की भी बात कही, जिससे उनके भाई की आत्मा को शांति मिल सके. इस दौरान उन्होंने ब्लड डोनेशन करने का भी ऐलान किया.

रौशन आनंद बोले- हम टूटे नहीं हैं

साथ ही रौशन आनंद ने न्याय की गुहार लगाई. रौशन आनंद ने कहा, हम बिहार सरकार और न्यायपालिका से गुहार लगाते हैं कि हमें न्याय मिले, हमारी आत्मा कह रही है कि हम सिस्टम से हार चुके हैं. लेकिन हम न्याय मांगते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सोच रहे हैं कि हम टूट चुके हैं तो साजिश करने वाले लोग कान खोलकर सुन लें, हम टूटे नहीं हैं. हम पहले से भी दमदार तरीके के उठेंगे.

रौशन आनंद के 2 साथियों को मिली राहत

दूसरी तरफ आज कोर्ट से रौशन आनंद के 2 साथियों को राहत भी मिल गई. रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक और गौरव दोनों को राहत मिल गई. अभिषेक और गौरव की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया. रौशन आनंद के वकील की ओर से बताया गया कि अभिषेक और गौरव को बेल मिल गई है. फिलहाल जेल से रिहाई और बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी करेंगे. इसके बाद दोनों को रिहा किया जाएगा. बगैर शर्त ही दोनों को कोर्ट ने राहत दी.

Also Read: बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए एक लाख करोड़ का मेगा लोन, 5000 करोड़ पर्यटन में होगा इंवेस्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन