डीएम के आदेश पर चार पर प्राथमिकी, दो गिरफतार
समस्तीपुर : जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती गांव में आधार कार्ड बनाने में रुपया वसूले जाने की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को डीएम के आदेश में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार और राहुल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि […]
समस्तीपुर : जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती गांव में आधार कार्ड बनाने में रुपया वसूले जाने की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को डीएम के आदेश में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार और राहुल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है.
जबकि उसके दो अन्य सहयोगी परमेश्वर कुमार और विपिन कुमार की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक गांव के दीपक कुमार नामक एक युवक शुक्रवार को कल्याणपुर बस्ती गांव मे आधार कार्ड बना रहे रामराज्य नामक एजेंसी पर कार्ड बनवाने गया था. वहां उससे पचास रुपये की मांग की गयी. युवक ने तत्काल इसकी शिकायत मोबाइल पर डीएम एम रामचंद्रूडू से की. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय बीडीओ और थानाध्यक्ष को भेजकर मामले की जांच करने को कहा. जांच में मामला सत्य पाये जाने पर डीएम ने एजेंसी के चार लोगों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










