धरना देकर कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
फोटो संख्या : 5 समस्तीपुर. सीटू से संबद्ध बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण यांत्रिक पंप चालक अर्द्ध कुशल मजदूर महासंघ कर्मियों ने सोमवार को सहायक अभियंता के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने की. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विभाग की ओर से […]
फोटो संख्या : 5 समस्तीपुर. सीटू से संबद्ध बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण यांत्रिक पंप चालक अर्द्ध कुशल मजदूर महासंघ कर्मियों ने सोमवार को सहायक अभियंता के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने की. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विभाग की ओर से बिना नोटिस के ही मजदूरों को हटाया जा रहा है. 19 महीने के बकाया भुगतान की दिशा में कदम नहीं उठाने का भी आरोप लगाया. इसके अलावा अपनी अन्य मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उस पर अविलंब कार्रवाई के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया. सभा को पवन कुमार, जीवछ पासवान, ब्रज किशोर चौहान, अनिरुद्ध कापर, राजेंद्र भारती, शिवजी राय, अशोक कुमार, शीलवंत मिश्र, हीरा सिंह, देवेंद्र ठाकुर, विनोद झा, सुंदेश्वर महतो, चंदन कुमार चंदन, मुन्ना कुमार, राजेश कुमार, अशोक पासवान आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










