निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले डाक्टर
सिविल सर्जन ने किया पीएचसी का निरीक्षण गंदगी देखकर अधिकारियों की लगी क्लास प्रतिनिधि, कल्याणपुर सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह ने सोमवार को स्थानीय पीएचसी का निरीक्षण किया. इस दौरान डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले. परिसर में गंदगी को देखकर मौके पर उपलब्ध कर्मियों की क्लास लेते हुए अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया. […]
सिविल सर्जन ने किया पीएचसी का निरीक्षण गंदगी देखकर अधिकारियों की लगी क्लास प्रतिनिधि, कल्याणपुर सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह ने सोमवार को स्थानीय पीएचसी का निरीक्षण किया. इस दौरान डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले. परिसर में गंदगी को देखकर मौके पर उपलब्ध कर्मियों की क्लास लेते हुए अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित कर्मियों पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई के लिए पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिये. मौके पर चल रहे महिला बंध्याकरण की लचर व्यवस्था पर भी फटकार लगाते हुए प्रदत सुविधा देने का आदेश दिया. पीएचसी परिसर में बन रहे नये भवन को अविलंब सौंपे जाने की बात कही. मौके पर डीपीएम सौमेंद्र दास, डीपीसी आदित्यनाथ झा, डीएएम अभिनव कुमार सिन्हा भी साथ थे. स्थायी पीएचसी प्रभारी डॉ शिवनाथ शरण के अवकाश पर रहने के कारण तत्कालिक प्रभारी डॉ एके झा से व्यवस्था में गुणोतर सुधार करने का निर्देश दिया. मौके से गायब डॉ एके ठाकुर पर कार्रवाई करने की बात भी कही. इसी बीच पहुंचे डॉ एके ठाकुर को कर्तव्य के प्रति पूरी तरह निष्ठावान होकर कार्य करने की नसीहत दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










