लोजपा पंचायत कमेटी का हुआ गठन

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के फुलहरा पंचायत में लोजपा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अमन कुमार मिश्र ने की. इसे संबोधित करते हुए पार्टी नेता राम नारायण मंडल ने संगठन की मजबूती देने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जरूरी सुझाव दिये. बैठक में फुलहरा पंचायत में सर्वसम्मति से पार्टी के लिए एक कमेटी गठित की गयी. […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के फुलहरा पंचायत में लोजपा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अमन कुमार मिश्र ने की. इसे संबोधित करते हुए पार्टी नेता राम नारायण मंडल ने संगठन की मजबूती देने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जरूरी सुझाव दिये. बैठक में फुलहरा पंचायत में सर्वसम्मति से पार्टी के लिए एक कमेटी गठित की गयी. कमेटी में कपिलदेव महतो को अध्यक्ष, अरविंद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, युगेश्वर महतो, घुरण राम एवं चंद्रदेव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया. इसी तरह रामाश्रय पासवान, विपिन कुमार महतो, शंकर चौपाल व संजीव कुमार को महासचिव बनाया गया. वहीं भैरव झा को सचिव एवं तन्नु चौरसिया, मनोज चौधरी, ललित पासवान व बिहारी सिंह को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया. मौके पर प्रखंड चंद्रदेव सिह कुशवाहा, हरेकृष्ण पासवान, देव शंकर सिंह, गीता पासवान, राजेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन