गुरुकुल टैलेंट सर्च परीक्षा : मेधावी छात्रों के लिये बेहतर मौका

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. गुरुकुल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित होने वाली गुरुकुल टेलेंट सर्च परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 8 हजार से अधिक ऑन व 2300 ऑफ लाइन फॉर्म अब तक दसवीं के छात्रों के द्वारा भेजा जा चुका है. गुरुकुल टेलेंट सर्च परीक्षा में दसवीं के छात्र भाग ले सकते […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. गुरुकुल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित होने वाली गुरुकुल टेलेंट सर्च परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 8 हजार से अधिक ऑन व 2300 ऑफ लाइन फॉर्म अब तक दसवीं के छात्रों के द्वारा भेजा जा चुका है. गुरुकुल टेलेंट सर्च परीक्षा में दसवीं के छात्र भाग ले सकते हैं. इस परीक्षा में नौवीं व दसवीं से जुड़े गणित व विज्ञान के प्रश्न पूछे जायेंगे. दोनों विषयों में से अलग अलग 100 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. इसके लिए छात्रों को ट्रस्ट के द्वारा ओएमआर सीट भी उपलब्ध कराया जायेगा. 11 जनवरी 2015 को संस्थान के द्वारा टेलेंट सर्च परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसमें इच्छुक दसवीं पास सभी छात्र-छात्राएं नि:शुल्क भाग ले सकते हैं. राज्य स्तरीय आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सफल उन प्रतिभागियों को गुरुकुल 12 वीं तक मुफ्त शिक्षा देगी जो टॉप 20 में शामिल होंगे. वहीं टॉप टेन में आने वाले छात्र-छात्राओं को पुस्तक, रहने और भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था करेगा. जिन संस्थानों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने में कामयाब रहेंगे उन संस्थानों को भी पुरस्कृत करने का फैसला किया गया है. गुरुकुल के निदेशक सौरभ चौधरी ने यह भी बताया कि इस टेलेंट सर्च परीक्षा के माध्यम से गुरुकुल ट्रस्ट राज्य के विभिन्न जिलों में छिपे मेधा को परख उन्हें बेहतर शिक्षण व्यवस्था मुहैया कराने क ी पहल की है. उन्होंने बताया कि कई छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें आर्थिक विपन्नता के कारण अपनी मेधा का प्रतिभा लहराने का अवसर नहीं मिल पाता है. इस परीक्षा को नि:शुल्क इसलिए भी आयोजित की जा रही है कि इसमें सभी वर्ग के छात्र शामिल हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन