भूमि विवाद में दो गुटों के बीच झड़प

Updated:
विज्ञापन

पूसा. थाना क्षेत्र के दक्षिणी हरपुर पंचायत स्थित भुस्कौल गांव में जमीन व भवन से संबंधित विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई. इसमें घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में की जा रही है. एक गुट के रामबालक महतो का कहना है कि डीसीएलआर के यहां से रोक लगाने के बावजूद मो. मंसूर […]

विज्ञापन

पूसा. थाना क्षेत्र के दक्षिणी हरपुर पंचायत स्थित भुस्कौल गांव में जमीन व भवन से संबंधित विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई. इसमें घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में की जा रही है. एक गुट के रामबालक महतो का कहना है कि डीसीएलआर के यहां से रोक लगाने के बावजूद मो. मंसूर विवादित जमीन में भवन निर्माण का कार्य जारी रखे हुए था. वहीं मो. मंसूर का कहना है कि मैं अपने जमीन में भवन निर्माण कर रहा हंू. नींव के वक्त से लेकर छत सेंटरींग करने के समय तक कभी नहीं रोका. आज जब ढलाई का समय आया है तो किये हुए सेंटरींग को तोड़ फोड़ कर मार पीट किया है. इधर स्थानीय मुखिया रेहाना खातून का कहना है कि दोनों गुटों को सात डिसमिल एवं तीन डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा मिला हुआ है. मो. मंसूर अपने जमीन में भवन निर्माण करवा रहा है. जानकारी के अनुसार रामबालक महतो को डीसीएलआर के यहां से भवन निर्माण से संबंधित रोक नहीं था. इलाजरत व्यक्तियों मे संचिता देवी, कामिनी देवी, दाई मुन्नी, सुनीता देवी, किरण देवी, पवन कुमारी एवं दूसरे गुट से मो. मंसूर, तहरा खातून, शाहजहां, गुडि़या, राजू एवं मो. इम्तेयाज शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन