ब्रजकिशोर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने शिवजतन

Updated:
विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक अनिल, मतदान पदाधिकारी मुकेश कुमार राय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से पदधारकों का चुनाव किया गया. प्रखंड अध्यक्ष पद पर ब्रज किशोर सिन्हा व प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर शिवजतन चौधरी व शैल कुमारी […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक अनिल, मतदान पदाधिकारी मुकेश कुमार राय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से पदधारकों का चुनाव किया गया. प्रखंड अध्यक्ष पद पर ब्रज किशोर सिन्हा व प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर शिवजतन चौधरी व शैल कुमारी निर्वाचित कि ये गये. सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद सिंह चुने गये. प्रखंड कार्यरिणी के सदस्य के रूप में मो. निजामुउद्दीन, नथुनी बैठा, मदन कुमार महतो मनोनीत किये गये. इसी तरह अनुमंडल कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में धीरेंद्र कुमार चुने गये. साधारण पार्षद के सदस्य राम बहादुर सिंह बने. विवेक कुमार व सुरेश कुमार राय जिला परिषद के सदस्य निर्वाचित हुये. अनुमंडल परिषद के सदस्य के रूप में मणिकांत झा, उर्षित कुमार व प्रशांत कुमार मनोनीत हुए जिससे शिक्षकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है. बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ बालो यादव, प्रमंडल संयुक्त सचिव संजय प्रसाद, रोसड़ा अनुमंडल सचिव राम मनोहर दास, नागेश्वर सिंह, कु शेश्वर पंडित, सतीश कुमार, नवीन कुमार झा आदि शामिल हैं. अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रभारी एचएम राज नारायण के द्वारा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन