माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::::::::कल्याणपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव प्लस टू हाई स्कूल कल्याणपुर के परिसर में शनिवार को हुआ. चुनाव में कुमारी निर्मला सिंह को संघ का प्रखंड अध्यक्ष एवं मो. इकबाल रजा को प्रखंड सचिव चुना गया. चुनाव पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार झा, सहायक चुनाव पदाधिकारी डॉ. रामदेव महतो, एवं पर्यवेक्षक नन्द कुमार शर्मा, […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::::::::कल्याणपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव प्लस टू हाई स्कूल कल्याणपुर के परिसर में शनिवार को हुआ. चुनाव में कुमारी निर्मला सिंह को संघ का प्रखंड अध्यक्ष एवं मो. इकबाल रजा को प्रखंड सचिव चुना गया. चुनाव पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार झा, सहायक चुनाव पदाधिकारी डॉ. रामदेव महतो, एवं पर्यवेक्षक नन्द कुमार शर्मा, पद्माकर कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में विभन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदधारक का चुनाव किया गया है. इसमें उपाध्यक्ष कविता कुमारी, नूर आलम, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखंड कार्यसमिति में अनुराधा कुमारी, साधारण पार्षद विनय कृष्ण, दिलीप कुमार पासवान, रामनरेश चौधरी, जिला पार्षद राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नलिन पांडेय, अखिलेश कुमार, धीरज कुमार, रामसागर पासवान, मुकेश कुमार, अनुमंडल पार्षद में अकबर अंसारी, पंकज कुमार, सुनिता कुमारी, राकेश कुमार, रामसुन्दर राम, मो. आफताब आलम, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार, श्याम कुमार पासवान, मंजुषा कुमारी, राकेश शरण दास, सविता कुमारी, सुधीर कुमार देव का चयन किया गया है. मौके पर एचएम उषा कुमारी, गंगानाथ झा, उमाचरण सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन