जिले की सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभामिपा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : काली मंदिर के निकट अखिल भारतीय मिथिला पार्टी ने शनिवार को सभा की. इसमें मिथिला राज्य के गठन पर चर्चा हुई. उपस्थित लोगों ने परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए मिथिला की आवश्यकता क्यों इस पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी दस सीटों पर पार्टी की […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : काली मंदिर के निकट अखिल भारतीय मिथिला पार्टी ने शनिवार को सभा की. इसमें मिथिला राज्य के गठन पर चर्चा हुई. उपस्थित लोगों ने परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए मिथिला की आवश्यकता क्यों इस पर विस्तार से प्रकाश डाला.

मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी दस सीटों पर पार्टी की ओर से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की गयी. साथ ही समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से विगत चुनाव में रहे प्रत्याशी विजय कुमार राम को पार्टी का जिला संयोजक बनाया गया.

वहीं हरि प्रसाद राम को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी. जिन्हें पार्टी को पंचायत स्तर तक विस्तार देने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया. सभा में पार्टी महासचिव रत्नेश्वर झा, विजय कुमार राम, श्याम सुंदर रजक, रामविलास पासवान, शकुंतला देवी, अमृता कुमारी, माला देवी, अशोक यादव, मधुकांत राय, प्रमिला देवी, प्रेमलता देवी, विक्रम कुमार आदि उपस्थित थे. अध्यक्षता विजय कुमार राम ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन